हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

29 January 2022

शिक्षकों को ट्रेनिंग में परोसा खराब भोजन


फिरोजाबाद। नगर संसाधन केंद्र आर्यनगर में चल रही चार दिवसीय में ट्रेनिंग में शिक्षकों को परोसे गए भोजन की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए। कुछ शिक्षकों अचार के पैकेट भी एक्सपायर बताए। नगर शिक्षाधिकारी ने ठेकेदार के भुगतान में कटौती के आदेश दिए हैं।



शासन ने 150 रुपये प्रति शिक्षक के हिसाब से खाने का बजट भेजा था कई ब्लॉकों में भोजन ट्रेनिंग स्थल पर ही बनवाया जा रहा डांट है। जबकि नगर क्षेत्र में खाना बनवाने के स्थान पर खाने के पैकेट मंगवाए जा रहे हैं। बुधवार को नगर में संसाधन केंद्र आर्य नगर पर खाने के पैकेट आए तो उसमें सब्जियों के साथ चावल व रायता प्लास्टिक की कि थैली में पैक किया गया था। इस दौरान नगर शिक्षाधिकारी विजय सिंह यहां पहुंचे तो उन्होंने थैलियों में सब्जियों को देख नाराजगी जताई

ठेकेदार को फोन कर इसके लिए लगाई। उन्होंने खाना लेने से मना कर दिया। नगर शिक्षा अधिकारी ने कहा कि खाने को थैली पैक करना सही नहीं है, हमने खाने को देखा तो वापस करने के लिए कहा। बाद में शिक्षकों ने कहा वह खाना खा लेंगे। ऐसे में खाने के पैकेट वापस नहीं किए। ठेकेदार के भुगतान में कटौती की जाएगी। खाना बनवाने की व्यवस्था की जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more