हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

29 January 2022

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र ने फांसी लगाकर दी जान


प्रयागराज : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले एक छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन उसके कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पार्थिव शरीर उसके परिजनों को सौंप दिया।


पुलिस के मुताबिक गोंडा जिले के रहने वाले राकेश मिश्र का 21 वर्षीय बेटा शिवांकर मिश्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था। वह बेली गांव में वीरेंद्र ओझा के मकान में किराए पर रहता था। बताया जा रहा है कि गुरुवार रात में उसने किसी बात से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि टीन शेड के अंदर फांसी पर लटका हुआ शव मिला था। शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे छात्र के परिजन भी आत्महत्या की वजह नहीं बता सके।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more