हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

24 March 2022

एमडीएम में छात्रों की संख्या में फर्जी अंकन मिलने पर प्रधानाध्यापक के निलंबन की संस्तुति


 छात्रों की संख्या में फर्जीवाड़ा मिलने पर की कार्रवाई
मिर्जापुर मंडलीय सहायक शिक्षा निर्देशक बेसिक डा. फतेह बहादुर सिंह के निरीक्षण में कम्पोजिट विद्यालय लालगंज मध्याह्न भोजन योजना (एमडीएम) में छात्रों की संख्या में फर्जी अंकन मिला। इस संबंध में बीएसए गौतम प्रसाद को निर्देश दिया कि अनुपस्थित अनुदेशकों से स्पष्टीकरण प्राप्त कर नियमानुसार कार्रवाई करें। साथ ही प्रधानाध्यापक के निलंबन की भी संस्तुति की।



एडी बेसिक ने कम्पोजिट विद्यालय खैरही लालगंज का मंगलवार को सुबह निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नामांकित 145 बच्चों के सापेक्ष केवल 87 बच्चे उपस्थित मिले।

प्रधानाध्यापक द्वारा 115 बच्चों का उपस्थित पंजिका पर अंकन किया गया था अधिक छात्रों का उपस्थित अंकन करने के संबंध में प्रधानाध्यापक से पूछने पर संतोषजनक उत्तर नहीं मिला पूर्व माध्यमिक विद्यालय वामी लालगंज में 329 बच्चे नामांकित मिले, इसके सापेक्ष 201 बच्चे उपस्थित मिले। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में अनुदेशक मुलायम सिंह यादव तथा अनुदेशक बीनू देवी अनुपस्थित मिली। एमडीएम में दाल चावल बनते मिला। कार्रवाई का निर्देश दिया वाद

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more