हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

24 March 2022

परीक्षा के लिये उपस्थिति पूरी करने में शिक्षकों का छूटा पसीना

बदायूं:  जिले भर के परिषदीय स्कूलों में मंगलवार से वार्षिक परीक्षा शुरू हो गयी। परीक्षा के पहले दिन कुछ स्कूलों में अव्यवस्थायें देखने को मिली। छात्र-छात्राओं की संख्या पूरे करने में शिक्षकों के पसीने छूट गये, फिर भी तमाम स्कूलों में छात्र-छात्राओं की संख्या कम ही देखने को मिली।



जनपद के 1,502 प्राइमरी, 653 जूनियर, 76 सहायता प्राप्त विद्यालयों में 3.76 लाख कक्षा एक से लेकर आठ तक के छात्र-छात्रायें पंजीकृत हैं। जिनकी वार्षिक परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गईं। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 बजे एवं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 12.30 से 2.30 तक संपन्न हुयी। पहले दिन कक्षा एक से पांच तक सभी विषयों की मौखिक परीक्षा एवं कक्षा छह से आठ तक खेल एवं शारीरिक शिक्षा की मौखिक परीक्षा करायी गयी। परीक्षा केंद्रों पर शिक्षकों द्वारा शत-प्रतिशत उपस्थिति मुश्किल बन गई। शिक्षकों ने घरों तक पहुंचकर छात्र-छात्राओं को परीक्षा के लिये बुलाया।

अधिकांश स्कूलों पर पहले दिन तक परीक्षा से संबंधित प्रश्न पत्र नहीं पहुंचे थे। जिलेभर की बीआरसी पर शिक्षकों को बुलाया गया। हालांकि शिक्षा विभाग के अफसर परीक्षा का सफल संचालन होने की बात कर रहे हैं। बीएसए डॉ. महेंद्र प्रताप ने बताया कि पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more