हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

24 March 2022

परिषदीय शिक्षकों की ड्यूटी लगाने का किया विरोध


 शिक्षकों ने परिषदीय शिक्षकों की यूपी बोर्ड परीक्षाओं में अनियमित तरीके से ड्यूटी लगाने का विरोध किया है। उप्र जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने मण्लीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक लखनऊ पीएन सिंह व बीएसए लखनऊ, डीआईओएस को ज्ञापन सौंप कर विरोध जताया।


संघ के जिला संयोजक डा प्रभाकान्त मिश्रा ने कहा कि कई ऐसे स्कूल हैं जहां के सभी शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई है। कई परिषदीय स्कूल तालाबंदी की कगार पर है। विकलांग शिक्षकों की ड्यूटी बोर्ड बहुत दूर लगा दी गई है। प्राइमरी स्कूल में परीक्षाओं के बाद 31 मार्च को परिणाम और एक अप्रैल से नया सत्र शुरू होना है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more