हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

05 May 2022

स्कूल से अनुपस्थित रहने पर सहायक अध्यापक निलंबित


नौगढ़। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में स्कूलों में अध्यापकों के अनुपस्थितरहने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में लगातार अनुपस्थित रहने पर प्राथमिक विद्यालय के एक सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। दो सहायक अध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी अवधेश नारायण सिंह ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय भगेलपुर के सहायक अध्यापक महिपाल यादव 27 अप्रैल से लगातार बिना किसी सूचना के

अनुपस्थित हैं। इसकी शिकायत अभिभावकों ने जिलाधिकारी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से की। जांच करने पर लगातार विद्यालय से अनुपस्थित रहने पर बीएसए ने महिपाल यादव को निलंबित कर दिया है। वहीं प्राथमिक विद्यालय लेड़हा के सहायक अध्यापक वेद प्रकाश मिश्रा और प्राथमिक विद्यालय भगेलपुर के शिक्षामित्र नागेंद्र कुमार दुबे बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए गए। इस पर कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए इनका वेतन अवरुद्ध कर दिया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more