हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

04 November 2022

350 परिषदीय स्कूल बनेंगे निपुण 'विद्यालय


 कासगंज जिले के 350 परिषदीय 1 स्कूल निपुण विद्यालय बनाए जाएंगे। एक आरपी को 10 विद्यालय निपुण बनाने का लक्ष्य मिला है। दिसंबर 2023 तक विद्यालयों को निपुण बनाने का समय निर्धारित किया गया है।




शासन से निपुण भारत मिशन चलाया जा रहा है। वर्ष 2025-26 तक निपुण लक्ष्य प्राप्त करने का समय निर्धारित किया गया है। इसके लिए प्रत्येक एआरपी को एक विकास खंड के 10 विद्यालयों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश शासन से दिए गए हैं। प्रत्येक एआरपी को अपने विकास क्षेत्र के विद्यालयों को 10 नवंबर तक





सूची करनी है। विद्यालयों में शिक्षारत कक्षा 3 तक के सभी बच्चों को दिसंबर 2023 तक निर्धारित दक्षता हासिल कराने के भी निर्देश दिए गए हैं निपुण लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए भाषा एवं गणित विषय पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए शिक्षण योजना के अनुरूप कार्य कराया जाएगा। इसके साथ ही साप्ताहिक पाठ योजना भी पूरी की जाएगी। निपुण लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कक्षा का वातावरण आकर्षक बनाया जाएगा। इसके लिए विद्यालयों में आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका पुस्तकालय में पुस्तकें,  निपुण लक्ष्य तालिका, सूची, गणित किट, स्पीकर खेल सामग्री आदि का प्रयोग किया जाएगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more