हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

04 November 2022

इस जनपद में आज से 8वीं तक के स्कूल रहेंगे बंद, ऑनलाइन क्लास चलाने के आदेश





दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की समस्या बढ़ती जा रही है। इसके चलते गौतमबुद्ध नगर में कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों में 8 नवंबर तक ऑनलाइन क्लास चलाने के आदेश जारी हुए हैं। कहा गया है कि जरूरत होने पर 9वीं से 12वीं तक की क्लास भी ऑनलाइन चलाई जा सकती हैं। वहीं, प्रशासन ने अगले आदेश तक स्कूलों में सभी आउटडोर एक्टीविटी पर भी रोक लगा दी है।

बता दें कि वायु प्रदूषण के खतरनाक स्तर पर पहुंचने के बाद केंद्रीय वायु गुणवत्ता आयोग ने दिल्ली-एनसीआर में डीजल से चलने वाले हल्के वाहनों के संचालन व प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही पैनल ने इलेक्ट्रिक या सीएनजी पर नहीं चलने वाले ट्रकों के दिल्ली में प्रवेश पर भी रोक लगा दी है। वहीं, दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बाद ग्रैप का स्टेज-4 लग गया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक दिल्ली की वायु गुणवत्ता बृहस्पतिवार को भी 'गंभीर' श्रेणी में बनी रही। इंदिरापुरम की प्रधानाचार्य संगीता हजेला ने कहा कि वायु गुणवत्ता खासकर इस मौसम में बहुत खराब हो जाती है, लेकिन विद्यालयों को बंद कराने से शैक्षणिक पठन-पाठन की गति बाधित होगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more