हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

04 November 2022

गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में अव्यवस्था देख भड़के सीएम


गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में भारी अव्यवस्था देखकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुलपति आरके सिन्हा पर भड़क गए। जीबीयू में रात्रि प्रवास के बाद मुख्यमंत्री मंगलवार सुबह जब सोकर उठे तो परिसर मैं गंदगी का अंबार, गीजर नहीं चलने, बड़ी-बड़ी झाड़ियां देखकर बिफर गए। मुख्यमंत्री के साथ सुरक्षा में रहने वाले अधिकारी व अन्य कर्मचारियों को सुबह पांच बजे ठंडे पानी से ही नहाना पड़ा।


511 एकड़ में बने जीबीयू के कुलाधिपति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं हैं। कुछ दिन पहले जीबीयू में अंतरराष्ट्रीय स्तर के अभिधम्म दिवस का आयोजन किया गया था। अभिधम्म दिवस में म्यांमार, श्रीलंका, भूटान समेत कई अन्य देश के प्रतिनिधि आए थे। कार्यक्रम का आयोजन मिनिस्ट्री की तरफ से किया गया था। हैरानी की बात रही कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में जीबीयू परिसर के अंदर

एसी नहीं चला। इससे आयोजकों की भारी नाराजगी जीबीयू प्रशासन को झेलनी पड़ी। सूत्रों ने दावा किया है कि यह बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंच गई और वह व्यवस्थाओं पर जमकर भड़के । मुख्यमंत्री ने ग्रेटर नोएडा व नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी को निर्देशित किया है कि वह विश्वविद्यालय के रखरखाव के काम में गुणवत्ता लाए। जल्द से जल्द इसमें सुधार किया जाए। वहीं जीबीयू के कार्य पर निगरानी रखने और गुणवत्ता लाने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का भी गठन किया गया है।

आर्थिक स्थिति का रोना रोया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब जीबीयू में समीक्षा बैठक करने पहुंचे थे तो कुलपति आरके सिन्हा ने आर्थिक स्थिति का रोना रोया और मदद की गुहार लगा दी । मुख्यमंत्री भी तुरंत पसीज गए, बैठक में शामिल तीनों प्राधिकरण के सीईओ को निर्देश दे दिए कि जीबीयू की आर्थिक मदद का रास्ता निकाले। मुख्यमंत्री के रवाना होते ही यमुना प्राधिकरण सीईओ ने आर्थिक मदद का काम सौंपने का भी मन बना लिया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more