हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

08 September 2023

अगले तीन दिन कई राज्यों में भारी बारिश के आसार



नई दिल्ली। देश में मानसूनी बारिश का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान पश्चिम मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है। उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में शुक्रवार को भारी बारिश होने के आसार हैं। देश के पूर्वी हिस्से में गरज और चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।



बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को 19 राज्यों में जोरदार बारिश की संभावना जताई है। इसके अगले दो दिन यानी 9 और 10 सितंबर को भी 14 राज्यों में तेज बारिश का अनुमान व्यक्त किया गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more