हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

08 September 2023

क्लास में छात्र-छात्रा की आपत्तिजनक हरकत का वीडियो वायरल, होगी जांच


सिद्धार्थनगर के लोटन क्षेत्र स्थित एक इंटर कॉलेज में ऐन शिक्षक दिवस पर भरी क्लास में एक छात्र-छात्रा की आपत्तिजनक हरकत का वीडियो सामने आया है। वीडियो होने के बाद लोग कॉलेज की साख और अनुशासन पर सवाल उठा रहे हैं। डीआईओएस ने खुद जांच की बात कही है। हालांकि, हिन्दुस्तान वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

गुरुवार को वायरल हुए वीडियो में छात्र-छात्राओं से भरी क्लास दिख रही है। कुछ छात्र क्लास के बाहर नजर आ रहे हैं। क्लास में शिक्षक नहीं हैं। एक छात्रा ब्लैक बोर्ड पर कुछ लिखती हुई नजर आ रही है। कुछ छात्र डेस्क के ऊपर बैठे हुए हैं तो कुछ गपशप कर रहे हैं। इन्हीं के बीच सबकी मौजूदगी से बेपरवाह एक छात्र छात्रा के गले में हाथ डालकर उसके सिर पर झुकता और आपत्तिजनक हरकतें करता नजर आ रहा है। वीडियो में एक छात्र दोनों की फोटो खींचने की बात कहता सुनाई दे रहा है।



लोटन क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज से संबंधित वायरल वीडियो संज्ञान में आया है। गुरुवार को अवकाश होने के कारण सच्चाई पता नहीं चल सकी। शुक्रवार को खुद विद्यालय जाकर मामले की जांच करूंगा। इसके बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। -उपेंद्र कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more