UpdateMarts•Com
Follow Channel

31 December 2023

जरा सोच समझकर दें अपने बच्चों को वाहन 📛 नाबालिग बेटे को स्कूटी देने पर पिता का 38 हजार का चालान


हरिद्वार : उत्तराखंड में नाबालिग बेटे को स्कूटी देना एक पिता को महंगा पड़ गया। हरकी पैड़ी क्षेत्र में पुलिस ने नाबालिग को पकड़ लिया। उसके स्वजन को जमकर फटकार लगाई गई। इसके साथ ही पिता का 38 हजार रुपये का चालान भी काटा। वहीं, सुभाष घाट पर अतिक्रमण को लेकर भी हरकी पैड़ी चौकी पुलिस ने कार्रवाई की है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल की पहल पर कुछ दिन पूर्व ही हरकी पैड़ी क्षेत्र में मोबाइल चौकी की शुरुआत की गई थी। शुक्रवार शाम

हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी संजीव चौहान टीम के साथ गश्त कर रहे थे। चेकिंग के दौरान उन्होंने एक स्कूटी सवार नाबालिग को रोक लिया। पुलिस ने वाहन के कागजात मांगे तो किशोर बगले झांकने लगा। पुलिस ने किशोर को वाहन देने पर पहले तो मोबाइल पर ही किशोर के स्वजन को खरी-खरी सुनाई। नाबालिग के वाहन चलाने पर 25000 का जुर्माना है। वाहन में वैध दस्तावेज, प्रदूषण जांच प्रमाण पत्र भी नहीं था। जिस पर वाहन को सीज करते हुए कुल 38 हजार रुपये का चालान कर दिया गया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more