लखनऊ। ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति ने चेतावनी दी है कि अगर न्यूनतम पेंशन 7500 रुपए प्रति माह, डीए और मुफ्त चिकित्सा सुविधा की मांगें जल्द पूरी नहीं की गई तो पेंशनर आंदोलन करेंगे। आलमबाग बस अड्डे पर शनिवार को आयोजित संघर्ष समिति की प्रांतीय सभा में प्रदेश अध्यक्ष ओम शंकर तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने एनएसी के नेताओं से पेंशनरों की मांगे पूरी करने का वादा किया था। लेकिन उसे अभी तक पूरा नहीं किया गया है।
UpdateMarts•Com
Follow Channel

