UpdateMarts•Com
Follow Channel

31 December 2023

ग्रामीणों ने स्कूल में बंद किए गोवंश, पढ़ रहे बच्चों में मची अफरा-तफरी, एसडीएम ने कही जांच की बात


परेशान होकर ग्रामीणों ने स्कूल प्रांगण में गोवंश बंद दिए। स्कूल में अचानक इतनी संख्या में गोवंश को देखकर शिक्षक ही नहीं वहां पढ़ रहे बच्चों के भी होश उड़ गए। गोवंश से बच्चों को बचाने के लिए शिक्षकों ने कक्षा में अंदर ही रहने की हिदायत दी। मामले पर एसडीएम ने जांच कराने की बात कही है।

अलीगढ़ में अतरौली क्षेत्र के औरेनी दलपतपुर के पूर्व माध्यमिक विद्याालय में 27 दिसंबर की दोपहर 12 बजे के करीब उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब ग्रामीणों ने गोवंश को दौड़ते हुए स्कूल में बंद दिया। इससे स्कूल में पढ़ रहे बच्चे डर गए। कई बच्चों की तो डर के मारे घिग्गी बंध गई। गोवंशों ने स्कूल से दीवार फांदकर भागने तक का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण वहां पर लट्ठ लेकर गोवंशों को रोकने के लिए खड़े हो गए। स्कूल की छुट्टी के बाद गोवंशों को ट्रक में भरकर गोशाला भिजवाया जा रहा है।





गेहूं की कच्ची फसल खेतों में खड़ी हुई है। किसान दिन-रात खेतों में पहरा देकर छुट्ठा गोवंशों से फसलों की सुरक्षा कर रहे हैं। सर्द रातों में पहरे से किसान बहुत परेशान हैं। गोवंशों की संख्या क्षेत्र में बहुत अधिक है। ग्रामीणों ने गोवंशों से परेशान होकर उन्हें स्कूल में भर दिया। उन्होंने ये नहीं सोचा कि यदि कोई गोवंश बिगड़ गया होता, तो बच्चों के लिये बड़ा खतरा भी बन सकता था। हाल ही में अतरौली की डुकरिया वाली प्याऊ पर सांडों की लड़ाई में एक किसान की जान जा चुकी है। एसडीएम ने स्कूल में गोवंश को भरने की जांच कराने की बात कही है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more