UpdateMarts•Com
Follow Channel

04 January 2024

शैक्षिक कोर्स में शामिल होगा मतदाता जागरूकता विषय



लखनऊ, । प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने कहा है कि जल्द ही प्रदेश के शैक्षिक पाठ्यक्रम में मतदाता जागरूकता विषय को भी शामिल किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय निर्वाचन - आयोग ने शिक्षा मंत्रालय के साथ दो नवम्बर 2023 को एमओयू किया है और सतत् चुनावी एवं लोकतंत्र शिक्षा को स्वीप का अभिन्न अंग माना है, जिसके तहत कक्षा 6 से लेकर कक्षा- 12 और उच्च शिक्षा के छात्रों को मतदाता शिक्षा प्रदान की जानी है। इसके लिए यूजीसी, एआईसीटीई, एनसीईआरटी को निर्वाचन आयोग

■ मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की वीडियो कांफ्रेंसिंग

•25 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस आयोजित करें


की तरफ से निर्देश जारी किए गए हैं। जल्द ही राज्य स्तर पर भी मतदाता जागरूकता को पाठयक्रम में शामिल किया जाएगा। स्वीप योजना के तहत मतदाता जागरूकता पर समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों व स्वीप नोडल अधिकारियों से उन्होंने बुधवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के सभाकक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा की।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more