UpdateMarts•Com
Follow Channel

04 January 2024

सचिव बेसिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा पदोन्नति स्थगन के संबंध में आदेश।


सचिव बेसिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा पदोन्नति स्थगन के संबंध में आदेश।

विषयः- उ०प्र० बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित जूनियर बेसिक विद्यालयों में कार्यरत सहायक शिक्षक एवं शिक्षिका की पदोन्नति के सम्बन्ध में।

महोदय,

कृपया उपर्युक्त विषयक बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय के पत्राक बे०शि०प०/37251-328/2023-24 दिनांक 29.12.2023 का संदर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें जिसके द्वारा उ०प्र० बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित जूनियर बेसिक विद्यालयों में कार्यरत सहायक शिक्षक एवं शिक्षिका की पदोन्नति की कार्यवाही उ०प्र० अध्यापक सेवा नियमावली 1981 (अद्यतन संशोधित) में निहित प्राविधानानुसार शिक्षकों के ऑनलाइन विद्यालय आवंटन एवं आदेश की कार्यवाही सॉफ्टवेयर के माध्यम से दिनांक 06.01.2024 के अपरान्ह से सम्पादित किये जाने के निर्देश दिये गये थे।

12460 सहायक अध्यापक भर्ती प्रकिया के अन्तर्गत माननीय उच्च न्यायालय में योजित विशेष अपील संख्या-613/2018 एवं अन्य सम्बद्ध विशेष अपील में माननीय न्यायालय द्वारा पारित आदेश दिनांक 31.10.2023 के अनुपालन में जनपद स्तर पर दिनांक 05.01.2024 से 07.01.2024 के मध्य अग्रतर कार्यवाही की जानी है के दृष्टिगत कतिपय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों द्वारा दिनांक 06.01.2024 को प्रस्तावित पदोन्नति की कार्यवाही को स्थगित करने का अनुरोध किया गया है।

उ०प्र० बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित जूनियर बेसिक विद्यालयों में कार्यरत सहायक शिक्षक एवं शिक्षिका की पदोन्नति की कार्यवाही राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद एवं उ०प्र० अध्यापक सेवा नियमावली 1981 (अद्यतन संशोधित) में निहित प्राविधानानुसार अग्रतर कार्यवाही हेतु निर्देश पृथक से दिये जायेंगे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more