UpdateMarts•Com
Follow Channel

04 January 2024

निपुण कार्य में लापरवाही बरतने वाले एआरपी व शिक्षकों पर करें कार्रवाई-डीएम

 फर्रुखाबाद। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता ठीक न मिलने पर उन्होंने सुधार लाने के निर्देश दिए। कहा कि निपुण भारत योजना के तहत अच्छा कार्य न करने वाले एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) व शिक्षकों पर कार्रवाई की जाए।


डीएम संजय कुमार सिंह ने कहा कि बेसिक स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता ठीक नहीं चल रही है। बीएसए इस पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि निरीक्षण करने वाले अधिकारी स्कूलों में मिडडे मील व शिक्षा की गुणवत्ता का भौतिक सत्यापन जरूर करें। निपुण भारत योजना के तहत अच्छा कार्य न करने वाले एआरपी व शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कहा कि बीडीओ विद्यालयों मे कायाकल्प के कार्य तेजी से कराएं।



 निरीक्षण में उन्हें स्कूलों में गंदगी मिलती है। विद्यालयों में पढ़ाई शुरू होने से पहले साफ सफाई सुनिश्चित कराने की बात कही। जनवरी माह से विद्यालयों में बच्चों की 100 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने के लिए अभियान चलाने, बीईओ को डीबीटी पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओअरविंद मिश्र, बीएसए गौतम प्रसाद, बीईओ राजीव श्रीवास्तव, यासमीन रहमान, सतीश वर्मा व जिला समन्वयक नागेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more