हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

03 April 2024

नया सत्र प्रारम्भ हो गया है। *निम्न बातो पर विशेष ध्यान दें।*



नया सत्र प्रारम्भ हो गया है। *निम्न बातो पर विशेष ध्यान दें।*
 *1-* सभी कक्षाओं में कमजोर बच्चों हेतु रेमेडियल कक्षाएं अवश्य चलाए। 
 *2-* कक्षा एक में 10 अप्रैल से स्कूल रेडिनेस कार्यक्रम चलेगा। इसके प्रतिदिन के वीडियो आप दीक्षा से प्राप्त कर सकते है। पूर्व की भांति प्रत्येक बच्चे की प्रोफाइल बनेगी।  
 *3-* कक्षा 1,2,3 में 25 सप्ताह की कार्ययोजना का प्रयोग अनिवार्य रूप से किया जाए। श्यामपट्ट/व्हाइट बोर्ड पर *सप्ताह* अवश्य अंकित हो। समस्त ट्रैकर अवश्य भरे जाए। सभी गतिविधियां अवश्य संचालित की जाए। क्योकि वर्कबुक अभी अप्राप्त है,उसकी जगह सम्बन्धित कार्य हिन्दी ,गणित की कापी अवश्य करवाया जाए। शिक्षको की मेज पर 25 सप्ताह की संदर्शिका अवश्य रखी हो। सभी विद्यालय 10अप्रैल तक संदर्शिका का प्रयोग अवश्य प्रारम्भ कर दें।
 *4-* सभी शिक्षक शिक्षक संदर्शिका को नियमित भरे। शिक्षक संदर्शिका शिक्षक की मेज पर रखी हो।
 *5-* जबतक नवीन निपुण तालिका उपलब्ध ना हो जाए तबतक निपुण तालिका का A4 प्रिन्ट निकलवाकर एक रजिस्टर पर चस्पा कर उसको नियमित भरे।
  *6-* छात्रो की नियमित उपस्थिति हेतु अभिभावक से नियमित सम्पर्क करें।                     
 *7-* सभी शिक्षक कक्षा 1,2,3 में नामांकित सभी बच्चो का निपुण लक्ष्य एप पर आकलन हर माह की 10 तारीख तक अवश्य कर ले। 
 *8-* प्रत्येक शिक्षक निपुण लक्ष्य एप पर दिए निपुण संवाद को प्रतिदिनअवश्य देखे।
 *9-* प्रत्येक शिक्षक यह सुनिश्चित कर ले कि उनका दीक्षा एप का प्रोफाइल मैप्ड हो और वो प्रतिदिन दीक्षा एप का प्रयोग अवश्य करें। 
*10-* ARPs जब भी सहयोगात्मक पर्यवेक्षण में जाए ,उक्त बातो का गहन अध्ययन अवश्य करें और वास्तविक स्थिति को अनुश्रवण पंजिका पर अंकित करे। *नवीन सत्र की सफलता हेतु सभी को अग्रिम शुभकामनाएं।*

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more