प्रयागराज। पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन की ओर से गुरुवार को सिविल लाइन्स स्थित लोको कॉलोनी के बंगला नंबर 10 में बैठक हुई। बैठक में पदाधिकारियों ने पुरानी पेंशन बहाली, आठवें वेतन आयोग का गठन, महंगाई भत्ता, रेल किराया में पहले की तरह छूट, पेंशन को आयकर दायरे से बाहर करने आदि की मांग पर आवाज उठाई। इस अवसर पर लोकतंत्र के महापर्व पर शत प्रतिशत मतदान करने के लिए लोगों का आह्वान किया गया। अध्यक्षता एआईआरआरएफ के जोनल अध्यक्ष सुशील कुमार श्रीवास्तव एवं संचालन योगेन्द्र कुमार पांडेय ने किया। राजेश यादव, राजेश कुमार, अजीत कुमार सिन्हा, द्वारका प्रसाद, रमेश कुमार, अजय शंकर त्रिपाठी, शशि भूषण पांडेय, सुशील श्रीवास्तव, रामलाल पटेल, अंसार अहमद, हरिशचंद्र आदि मौजूद रहे।
UpdateMarts
WhatsApp Channel पर Follow करें
शिक्षा विभाग की लेटेस्ट सूचनाओं के लिए हमारे चैनल को अभी Follow करें।
Follow Channel
→

