हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

10 May 2024

स्कूल में कार धोते बच्चों का वीडियो हुआ वायरल




मुजफ्फरनगर। छात्र-छात्राओं से स्कूल परिसर में साफ-सफाई कराने का वीडियो एक बार फिर वायरल हो गया है। विद्यालय परिसर में खड़ी कार को धोते हुए और झाडू लगाते हुए विद्यार्थी वीडियों में देखे जा रहे हैं। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी को जांच सौंपी और प्रधानाध्यापिका से स्पष्टीकरण मांगा है।

सदर ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भिक्की का बृहस्पतिवार को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कुछ छात्र-छात्राओं से विद्यालय परिसर के एक हिस्से में साफ-सफाई कराई जा रही है। कुछ छात्रों से विद्यालय में खड़ी गाड़ी को भी धुलवाया जा रहा है। छोटे-छोटे बच्चे कूड़े का कट्टा उठाकर फेंकते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला ने सद

र के खंड शिक्षा अधिकारी ध्यानचंद को जांच सौंपते हुए विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पुष्पलता कश्यप को नोटिस जारी किया।


बीएसए ने कहा कि वीडियो में
जिस तरह से बच्चे झाडू लगाकर और गाड़ी धोकर सफाई कर रहे हैं यह किसी भी तरह से सही नहीं है। इससे बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। इसका संदेश विभाग, अभिभावकों और समाज के प्रति गलत जाता है। इतना ही नहीं यह शिक्षकों की गरिमा को भी प्रभावित करता है। ऐसे में वीडियो के संबंध में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पुष्पलता कश्यप से स्पष्टीकरण मांगा गया है। बीईओ ध्यानचंद को भी मामले की जांच कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more