हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

10 May 2024

शिक्षकों से अवैध वसूली करने के आरोपी शिक्षक पर विभागीय शिकंजा



ज्ञानपुर। सीबीआई अफसर बनकर शिक्षकों से अवैध वसूली करने के आरोपी तुलापुर रोही के सहायक अध्यापक अनुराग तिवारी के खिलाफ विभागीय शिकंजा कसने लगा है। कोर्ट के आदेश के बाद अब बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारी डीघ सुमन केसरवानी को जांच सौंपी है। 





मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सबिहा खातून की अदालत ने सुजातपुर गांव निवासी पुनीत कुमार तिवारी के प्रार्थना पत्र पर सहायक अध्यापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना का आदेश दिया है। कोर्ट की सख्ती के बाद विभाग हरकत में आया है। अभी तक पुलिस ने मामले में मुकदमा नहीं दर्ज किया है, लेकिन विभागीय स्तर से सख्ती शुरू हो गई है। आरोपी शिक्षक का विभाग के एक अधिकारी से संबंध था, जिसके कारण पहले उस पर कार्रवाई नहीं की गई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सहायक अध्यापक अनुराग तिवारी के खिलाफ शिकायत मिली है। खंड शिक्षा अधिकारी को जांच सौंपी गई है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई जाएगी

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more