हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

17 May 2024

बिना एप डाउनलोड किए नहीं रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां



बहराइच। लोकसभा सामान्य निर्वाचन कैसरगंज के आंशिक भाग पयागपुर व कैसरगंज में 20 मई को होने वाले मतदान को लेकर बुधवार की देर शाम कलेक्ट्रेट में बैठक की गई। डीएम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट मौजूद रहे। उन्होंने सभी को एमपीएस एप डाउनलोड करने व बूथों पर वेबकास्टिंग को लेकर निर्देशित किया।

डीएम मोनिका रानी ने कहा कि सभी एमपीएस एप के संचालन की प्रक्रिया समझ लें। साथ ही पोलिंग पार्टियों की रवानगी के समय पीठासीन अधिकारी को एप डाउनलोड कराने को निर्देशित किया। कहा कि 19 मई को पोलिंग पार्टी की रवानगी के समय कोई भी पीठासीन अधिकारी एप डाउनलोड किए बगैर प्रस्थान नहीं करेगा। 


कैसरगंज लोकसभा निर्वाचन को लेकर डीएम ने की जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ समीक्षा बैठक

407 बूथों की होगी वेबकास्टिंग डीएम मोनिका रानी ने बताया कि पयागपुर व कैसरगंज विधानसभा क्षेत्र के 50 प्रतिशत बूथों की वेबकास्टिंग की जाएगी। जिसमें पयागपुर विधानसभा के 210 व कैसरगंज के 197 बूथ शामिल हैं। भ्रमण के दौरान सभी लोग गांवों में भी जाएं और मतदाताओं से संपर्क कर उनसे मतदाता पर्ची की जानकारी अवश्य लें। बैठक में एडीएम गौरव रंजन श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर आदि मौजूद रही।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more