हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

17 May 2024

स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़, शिक्षामित्र पर केस दर्ज

मैगलगंज, । संविलियन विद्यालय मैगलगंज की चार छात्राओं ने विद्यालय में तैनात शिक्षामित्र पर छेड़छाड़ किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी शिक्षक के विरुद्ध पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।



मैगलगंज इलाके के निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाते हुए कहा है कि उसकी 12 वर्षीय पुत्री कस्बे के ही संविलियन विद्यालय में कक्षा चार में पढ़ती है। गुरुवार को स्कूल से वह रोती हुई घर आई तो रोने का कारण पूछने पर उसने बताया कि विद्यालय में पढ़ाने वाले शिक्षामित्र बालेश्वर उसे गलत तरीके से छूकर छेड़खानी करते हैं। जब इसकी सूचना लेकर वह विद्यालय गया तो वहां अन्य कई लड़कियों ने शिक्षक पर इस तरह के आरोप लगाए। मामले की जानकारी मिलने के बाद कस्बा प्रभारी बिनोद सिंह ने विद्यालय पहुंचकर छात्राओं से बातचीत की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध छेड़छाड़ व पाकसो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more