हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

17 May 2024

बेसिक स्कूलों के निरीक्षण में गैरहाजिर मिले 21 शिक्षक-कर्मचारी

 

संभल, मंडलायुक्त के निर्देश पर जिले में परिषदीय विद्यालयों में कराई गई चेकिंग में 21 शिक्षक-शिक्षिकाएं, शिक्षा मित्र व अनुदेशक गैरहाजिर मिले। इसके अलावा विद्यालयों में पंजीकृत बच्चों के सापेक्ष मौके पर बच्चों की संख्या कम मिली।




 पूरे मामले में सीडीओ की ओर से बीएसए को गैरहाजिर मिले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य विकास अधिकारी भरत कुमार मिश्र ने बताया कि मंडलायुक्त के निर्देश पर जिले के आठों ब्लाकों में खंड विकास अधिकारियों के माध्यम से परिषदीय विद्यालयों में औचक निरीक्षण कराए गए।



 सीडीओ ने बताया कि गैरहाजिर सभी शिक्षकों समेत कर्मचारियों बिना किसी सूचना के विद्यालयों से गैर हाजिर थे। कार्रवाई करने के लिए बीएसए को आदेशित किया गया है।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more