02 June 2024

शिक्षिका के घर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

 

संभल, शिक्षिका के घर में घुसकर छेड़छाड़ करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल सत्येंद्र पंवार ने बताया कि शिक्षिका के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी दयानंद को वरिष्ठ उप निरीक्षक सुरेश चंद्र ने कलक्ट्रेट के निकट संभल तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। 



आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया। जहां से उसको जेल भेज दिया गया। शिक्षिका ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि 24 मई की शाम वह अपने घर में खाना बनाने की तैयारी कर रही थी। तभी एक युवक उसके घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more