02 June 2024

पोर्टल पर अपडेट होगी शिक्षकों की नियुक्ति

परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षकों का जिले के अंदर समायोजन जुलाई से पहले किया जाएगा। जिन परिषदीय विद्यालयों में अध्यापकों की संख्या कम है, वहां पर अध्यापकों का समायोजन होगा।

जहां पर छात्रों की तुलना में इनकी संख्या अधिक है, उन्हें दूसरे विद्यालयों में समायोजित किया जाएगा। छात्रों के साथ ही शिक्षकों की नियुक्ति संबंधी पूरी जानकारी पोर्टल पर अपडेट की जाएगी। शिक्षकों का समायोजन नगर क्षेत्र के स्कूलों में नहीं होगा।


जनपद में कुल 2372 परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। इनमें दो लाख 57 हजार 692 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। कई ऐसे विद्यालय हैं जो एक शिक्षक या शिक्षामित्रों के ही सहारे चल रहे हैं। शासन ने शिक्षकों को जिले के अंदर समायोजित करने का निर्देश दिया है, जिससे सभी विद्यालयों में शिक्षक-छात्रों का अनुपात ठीक किया जा सके। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। देखा जाए तो सबसे अधिक शिक्षकों की जरूरत नगर क्षेत्र के स्कूलों को है, लेकिन इन स्कूलों में शिक्षकों का समायोजन नहीं होगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more