लखनऊ। जनगणना-2027 के तहत घरों की स्वगणना की प्रक्रिया पूरी करने का आज अंतिम अवसर है। बुधवार तक प्रदेश में 44 लाख लोग ऑनलाइन फॉर्म भर चुके हैं।
जनगणना विभाग के अनुसार स्वगणना की ऑनलाइन प्रक्रिया 7 मई से शुरू हुई थी। परिवार के मुखिया को ce.census.gov.in पोर्टल पर जाकर फॉर्म भरना होता है। अधिकारियों के मुताबिक अब तक प्रदेश में 44 लाख से अधिक लोगों ने स्वगणना फॉर्म जमा कर दिए हैं।
अधिकारियों ने अपील की है कि जिन लोगों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, वे जल्द प्रक्रिया पूरी करें। वहीं जिन लोगों ने स्वगणना नहीं की है, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। अगले चरण में 22 मई से जनगणना कर्मी घर-घर जाकर फॉर्म भरवाएंगे। इस दौरान परिवार के मुखिया को केवल 10 से 15 मिनट का समय देना होगा और बाकी जानकारी जनगणना कर्मी स्वयं दर्ज करेंगे।

