21 May 2026

SBI Bank Holidays: 6 दिन तक देश का सबसे बड़ा बैंक रहेगा बंद, 23-28 मई तक नहीं होंगे काम

 

SBI Bank Holidays: 6 दिन तक देश का सबसे बड़ा बैंक रहेगा बंद, 23-28 मई तक नहीं होंगे काम



अगर आपका भी भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में अकाउंट है और आपको ब्रांच पर कुछ काम कराने जाना है तो फटाफट करा लीजिए, क्‍योंकि 6 दिनों तक देश का सबसे बड़ा बैंक बंद रह सकता है. 23 मई, 2026 से बैंक की ब्रांचें छह दिनों तक बंद होने वाली हैं और यह बंद पूरे देश में रह सकता है.

6 दिन की स्थिति का विस्तृत ब्यौरा इस प्रकार है:

23 मई (शनिवार): महीने का चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे。

24 मई (रविवार): साप्ताहिक अवकाश。

25 और 26 मई (सोमवार, मंगलवार): बैंक कर्मचारी संघ (All India SBI Staff Federation) द्वारा प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल के कारण शाखाओं में कामकाज ठप रहने की संभावना है。

27 और 28 मई (बुधवार, गुरुवार): बकरिद (ईद-उल-अधा) के मौके पर विभिन्न राज्यों में क्षेत्रीय अवकाश रहेंगे (कुछ क्षेत्रों में यह त्योहार 27 को तो कहीं 28 को मनाया जाएगा)।