21 May 2026

स्टूडेंट्स और टीचर्स के लिए खुशखबरी: भारत में स्टूडेंट्स और टीचर्स को पहली बार Apple Watch पर बंपर डिस्काउंट


 स्टूडेंट्स और टीचर्स के लिए खुशखबरी: भारत में स्टूडेंट्स और टीचर्स को पहली बार Apple Watch पर बंपर डिस्काउंटशिक्षक डायरी टेम्पलेट

Apple Watch Student Discount India: एपल ने भारत में पहली बार अपने एजुकेशन सेविंग्स प्रोग्राम के तहत एपल वॉच मॉडल्स पर खास डिस्काउंट देना शुरू कर दिया है। अब छात्र और शिक्षक एपल वॉच को हजारों रुपये की छूट के साथ खरीद सकेंगे। अब तक एपल अपने एजुकेशन स्टोर में मुख्य रूप से आईपैड, मैकबुक और कुछ एक्सेसरीज जैसे एयरपॉड्स पर ही ऑफर देता था। लेकिन अब पहली बार एपल वॉच को भी इस योजना में शामिल किया गया है। इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए छात्रों और शिक्षकों के पास वैध स्कूल या यूनिवर्सिटी आईडी होना जरूरी है।

आप एक स्टूडेंट या टीचर हैं और नई एपल वॉच खरीदने का मन बना रहे हैं? तो आपके लिए एक शानदार खबर है। एपल ने अब अपनी स्मार्टवॉच को भी 'एजुकेशन सेविंग्स प्लान' में शामिल कर लिया है, जिससे भारत में पहली बार छात्रों और शिक्षकों को इन पर विशेष छूट मिलेगी। अब तक एपल की ओर से यह लाभ सिर्फ आईपैड, मैकबुक और एयरपॉड्स जैसे डिवाइसेस पर मिलता था। इस पर लगभग ₹10 हजार तक की बचत हो सकती थी, लेकिन अब एपल वॉच के जुड़ने से यह ऑफर और भी बेहतर हो गया है।