यूपी बोर्ड ने जारी किया हाईस्कूल इंप्रूवमेंट और 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट
प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल इंप्रूवमेंट और इंटर कंपार्टमेंट परीक्षा के परिणाम सोमवार को घोषित कर दिए। हाईस्कूल में 98.98 फीसदी और इंटर में 79.29 फीसदी परीक्षार्थी सफल हुए।
बोर्ड के सचिव भगवती सिंह के अनुसार हाईस्कूल इंप्रूवमेंट परीक्षा में 20,855 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 15,705 छात्र और 5,150 छात्राएं शामिल थीं। परीक्षा में 19,394 परीक्षार्थी शामिल हुए और 19,191 उत्तीर्ण हुए। इनमें 14,456 छात्र और 4,735 छात्राएं सफल रहीं।
इंटर की कंपार्टमेंट परीक्षा में 21,227 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 11,256 छात्र और 9,971 छात्राएं थीं। परीक्षा में 16,286 परीक्षार्थी शामिल हुए और 16,084 परीक्षार्थी सफल हुए। इनमें 8,388 छात्र और 7,896 छात्राएं शामिल हैं।

