18 August 2026

एनटीए सभी परीक्षाओं की जांच करेगा :- जेएसएससी, सीजीएल की परीक्षा रद्द

 

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) को सभी परीक्षा प्रक्रियाओं का गहन ऑडिट कराने और सुधारात्मक कदमों की रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।


शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सोमवार को उच्च शिक्षा विभाग के सचिव, एनटीए महानिदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा की। मंत्री ने स्थापित परीक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही गोपनीय संचालन (कॉनऑप्स) ढांचे, सुरक्षित कमरों, एयर-गैप्ड प्रणालियों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जमा कराने की प्रक्रियाओं में व्यापक बदलाव युद्धस्तर पर लागू करने को कहा। यूजीसी-नेट के तीन प्रश्नपत्रों में गड़बड़ियों के बाद एनटीए ने आंतरिक प्रक्रियाओं और प्रोटोकॉल की समीक्षा शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार,भविष्य में परीक्षाएं निष्पक्ष और त्रुटिरहित कराने के साथ जवाबदेही भी तय की जाएगी। एनटीए ने हाल की गड़बड़ियों को स्वीकार करते हुए सुधारात्मक कदम उठाने की जिम्मेदारी ली है।


एनटीए ने 50 से अधिक कर्मचारियों को हटायाः एनटीए ने परीक्षा व्यवस्था में सुधार के तहत 50 से अधिक कर्मचारियों को हटा दिया है। साथ ही 10 प्रमुख पदों पर पेशेवरों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की गई है। शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी, मुख्य वित्त अधिकारी, मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी और परीक्षा सुरक्षा समेत 10 पदों के लिए विज्ञापन जारी किए गए हैं। यह कदम यूजीसी-नेट के तीन विषयों में त्रुटियों के बाद पुनर्परीक्षा के फैसले के बीच उठाया गया है।


रांची । झारखंड में टीडीपीएल एजेंसी की ओर से आयोजित जेएसएससी-सीजीएल समेत सभी परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में सोमवार शाम हुई कैबिनेट बैठक में इस पर निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री ने खुद इसकी जानकारी दी, उन्होंने कहा कि 2014 से अब तक जेपीएससी, जेएसएससी द्वारा ली गई परीक्षाओं की जांच की जाएगी। सोरेन ने कहा कि जेपीएससी, जेएसएससी में सुधार को लेकर प्रधान सचिव अमिताभ कौशल की अध्यक्षता में समिति गठित की जाएगी। जेएसएससी द्वारा कराई गई परीक्षाएं, परिणाम और चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति भी रद्द की जाएगी। सिस्टम हैक कर धांधली हुई P17