• लखनऊ : राज्य सरकार ने लक्ष्मी बाई स्कूटी योजना के तहत स्नातक की छात्राओं को स्कूटी देने का निर्णय लिया है। इसके तहत शासन के निर्देश पर लखनऊ विश्वविद्यालय ने कॉलेजों से स्नातक के शीर्ष पांच प्रतिशत छात्राओं के नाम तो मांग लिए, लेकिन कोई गाइडलाइन नहीं जारी की। किन वर्गों की छात्राओं को स्कूटी दी जानी है, चयन के क्या मानक हैं, इसकी कोई जानकारी नहीं है। इसको लेकर परेशान कई कॉलेजों के प्राचार्यों ने कुलसचिव को पत्र लिखा है। जो गूगल फॉर्म भरने का लिंक दिया गया, वो भी नहीं खुल रहा।
कुलसचिव डॉ. भावना मिश्रा ने लखनऊ, हरदोई, सीतापुर, रायबरेली और लखीमपुर खीरी के प्राचार्यों को पत्र जारी किया है, जिसमें स्नातक स्तर के प्रवेश पाठ्यक्रमों के शीर्ष पांच प्रतिशत छात्राओं की सूची मांगी गई है।

