गाजीपुर में 19 अगस्त को सभी स्कूल बंद, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश
गाजीपुर। जनपद में लगातार हो रही वर्षा और मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है। गाजीपुर के कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में 19 अगस्त 2026 को अवकाश घोषित किया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गाजीपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जनपद में हो रही वर्षा तथा मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान एवं जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में यह निर्णय लिया गया है।
इन विद्यालयों पर लागू होगा आदेश
यह अवकाश कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त तथा अन्य बोर्डों से संचालित विद्यालयों पर लागू होगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालयों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
आदेश की प्रतिलिपि जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी तथा समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है। साथ ही समाचार पत्रों के माध्यम से जनहित में सूचना प्रकाशित कराने का अनुरोध भी किया गया है।
📌 अवकाश की तारीख: 19 अगस्त 2026
📚 कक्षा: 1 से 8
🏫 सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त एवं अन्य बोर्ड के विद्यालय
📍 जनपद: गाजीपुर

