18 August 2026

UPESSC प्रधानाचार्य भर्ती: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 27 अगस्त तक मिलेगा मौका

 

UPESSC प्रधानाचार्य भर्ती: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 27 अगस्त तक मिलेगा मौका

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने विज्ञापन संख्या 02/2026 के तहत अशासकीय अनुदानित सहशिक्षा महाविद्यालयों एवं महिला महाविद्यालयों में प्रधानाचार्य पदों की भर्ती के संबंध में महत्वपूर्ण संशोधन जारी किया है।

आयोग ने विज्ञापन के संबंध में प्राप्त आपत्तियों पर विचार करने के बाद विज्ञापन में दिए गए “प्रस्तर-07 (ख) अवधि” तथा “प्रस्तर-10 अधिमानता” को विलोपित कर दिया है। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी आगे बढ़ा दी गई है।

📅 नई महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन व शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 20 अगस्त 2026 से बढ़ाकर 27 अगस्त 2026
  • ऑनलाइन आवेदन संशोधित करने की अंतिम तिथि: 23 अगस्त 2026 से बढ़ाकर 30 अगस्त 2026
  • लिखित परीक्षा: 24 सितंबर 2026 को पूर्व निर्धारित तिथि पर ही आयोजित होगी।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि विज्ञापन में किए गए संशोधन के अनुसार ही अभ्यर्थी आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। लिखित परीक्षा की निर्धारित तिथि में कोई बदलाव नहीं किया गया है।