18 August 2026

जिले में 18 अगस्त को सभी स्कूलों में रेनी-डे अवकाश

 

प्रयागराज में 18 अगस्त को सभी स्कूलों में रेनी-डे अवकाश

प्रयागराज। जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और जलभराव को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रयागराज अनिल कुमार ने 17 अगस्त 2026 को आदेश जारी कर 18 अगस्त 2026 को जिले के सभी विद्यालयों में रेनी-डे अवकाश घोषित किया है।

जारी आदेश के अनुसार, लगातार बारिश एवं जलभराव के कारण शिक्षकों और छात्र-छात्राओं का विद्यालय पहुंचना कठिन हो रहा है। किसी भी दुर्घटना से बचाव तथा विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक स्कूल बंद

18 अगस्त को प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश रहेगा। इसमें परिषद के विद्यालयों के साथ-साथ माध्यमिक विद्यालय और सभी बोर्ड से मान्यता/सहायता प्राप्त हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के स्कूल भी शामिल हैं।

प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आगे होंगे

आदेश में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि अवकाश को देखते हुए ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रम आगामी तिथियों में आयोजित कराए जाएं।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी प्रबंधकों, प्रधानाध्यापकों और प्रधानाचार्यों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।