18 August 2026

जिले में भारी बारिश को लेकर बड़ा फैसला, 19 अगस्त को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद

 

कौशाम्बी में भारी बारिश को लेकर बड़ा फैसला, 19 अगस्त को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद

🌧️ कौशाम्बी में भारी बारिश के चलते 19 अगस्त को कक्षा 1 से 12 तक स्कूल बंद

कौशाम्बी। जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश एवं जलभराव को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कौशाम्बी ने 19 अगस्त 2026 को कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है।

जारी कार्यालय ज्ञाप के अनुसार, जिलाधिकारी कौशाम्बी के निर्देश पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। मान्यता प्राप्त, अशासकीय/हिंदी माध्यम सहित सभी विद्यालयों पर यह आदेश लागू रहेगा।

इसके साथ ही 19 अगस्त को सभी प्रकार के एफएलएन प्रशिक्षण आदि भी स्थगित रहेंगे। विभाग ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधकों/प्रधानाध्यापकों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार विधिक एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।