लखनऊ। यूपी में बेसिक व माध्यमिक स्तर की कक्षाओं के विद्यार्थियों को अब आसानी से घर बैठे डिजिटल माध्यम से शिक्षा हासिल करने का अवसर मिलेगा। पीएम ई-विद्या के पांच डीटीएच चैनलों को यूट्यूब पर उपलब्ध करा दिया गया है।
अब बालवाटिका से कक्षा 12 तक के छात्र अपनी शैक्षिक सामग्री घर बैठे देख व पाठों को आसानी से दोहरा सकेंगे। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह का कहना है कि डिजिटल माध्यम से छात्रों को शिक्षा उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। छात्रों तक कक्षा-वार शैक्षिक सामग्री पहुंचाई जा रही है। डिजिटल शैक्षिक सामग्री छात्रों के लिए अब और अधिक सुलभ होगी।

