UPTET में रोल नंबर-बुकलेट नंबर के गोले गलत भरने पर क्या होगा? अभ्यर्थियों को दी गई अहम सलाह
UPTET Update: UPTET परीक्षा में रोल नंबर या बुकलेट नंबर सही लिखने, लेकिन OMR शीट पर संबंधित गोला गलत भर जाने को लेकर अभ्यर्थियों के बीच चर्चा तेज है। इसी बीच एक पोस्ट के माध्यम से अभ्यर्थियों को इस तरह के मामलों को लेकर ज्यादा परेशान न होने और आगे की तैयारी पर ध्यान देने की सलाह दी गई है।
रोल नंबर सही, लेकिन गोला गलत भरने का मामला
कई अभ्यर्थियों द्वारा कहा गया है कि परीक्षा में ऐसी स्थिति कोई नया मुद्दा नहीं है, जब अभ्यर्थी ने रोल नंबर सही लिखा हो लेकिन संबंधित गोला गलत भर दिया हो। इसी तरह बुकलेट नंबर सही लिखने के बावजूद गोला गलत भर जाने, व्हाइटनर का इस्तेमाल करने, ब्लेड से OMR साफ करने या लिखित विवरण और भरे गए गोले में अंतर जैसी स्थितियां भी पहले सामने आती रही हैं।
2011 से अब तक इन विषयों पर कई बार चर्चा हुई है और मामले न्यायालय तक भी पहुंचे हैं। इसके समर्थन में रिट याचिका संख्या 53945/2017 (Ritu Chauhan Vs. State of U.P. and 2 Others) एवं अन्य संबद्ध याचिकाओं का उल्लेख किया गया है।
अभ्यर्थियों से आगे की तैयारी पर ध्यान देने की अपील
अभ्यर्थियों को सुझाव है कि ऐसी बातों को लेकर लगातार अटकने या परेशान होने के बजाय अब आगे बढ़ना बेहतर है। साथ ही ज्ञापन देने, मामला सही हो जाने या अधिकारियों से बातचीत के जरिए समाधान होने जैसी चर्चाओं को लेकर भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
अभ्यर्थियों को सलाह है कि अभी समय है और वे CTET की तैयारी पर ध्यान दें, ताकि आगामी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर क्वालीफाई किया जा सके

