डीएलएड में स्पेशल बैक पेपर कराने की मांग
प्रयागराज। डीएलएड के दूसरे व चौथे सेमेस्टर का स्पेशल बैक पेपर व डेट शीट जारी कराने के लिए सोमवार को चौथी बार धरना प्रदर्शन किया गया। पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पीएनपी सचिव राजेंद्र प्रसाद से मुलाकात की। डीएलएड बीटीसी अध्यक्ष विनोद पटेल ने कहा, डेट शीट एक घंटे में जारी की जाए। इस दौरान अवनीश यदुवंशी, लकी पाल, ज्ञानेन्द्र वर्मा, रजत, रागिनी, गुप्ता, सौरभ, प्रभात, प्रशांत, शाहिद व अन्य रहे। ब्यूरो

