09 September 2026

पुरानी पेंशन पर केशव मौर्य से मिले

पुरानी पेंशन पर केशव मौर्य से मिले



लखनऊ। प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष विनय सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने 2004 बैच के विशिष्ट बीटीसी शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ देने की मांग की। पदाधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2024 में 70 हजार शिक्षकों-कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देने की घोषणा की थी, लेकिन 2004 बैच के शिक्षकों को विज्ञापन प्रशिक्षण के लिए होने का हवाला देकर इससे वंचित किया जा रहा है। उनका कहना था कि शिक्षकों ने प्रशिक्षण अवधि में विद्यालयों में कार्य किया और विभाग से मानदेय भी प्राप्त किया। महामंत्री आशुतोष मिश्र, उपाध्यक्ष अजय सिंह रहे।