09 September 2026

देवरिया डायट में प्राचार्य पद का प्रभार कुलदीप नारायण सिंह को, वित्तीय अधिकार भी सौंपे गए

 

देवरिया डायट में प्राचार्य पद का प्रभार कुलदीप नारायण सिंह को, वित्तीय अधिकार भी सौंपे गए

देवरिया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), देवरिया में प्राचार्य पद रिक्त होने के बाद राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी), उत्तर प्रदेश, लखनऊ ने महत्वपूर्ण कार्यालय आदेश जारी किया है।

एससीईआरटी के निदेशक द्वारा जारी आदेश के अनुसार, उत्तर प्रदेश शासन के पत्र संख्या-553/अनुसू-4-2026 दिनांक 04 सितंबर 2026 के क्रम में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, देवरिया में प्राचार्य एवं उप प्राचार्य पद रिक्त होने के कारण श्री कुलदीप नारायण सिंह, वरिष्ठ प्रवक्ता, डायट देवरिया को संस्थान के प्राचार्य पद का प्रभार वित्तीय अधिकारों सहित अग्रिम आदेश अथवा वैकल्पिक व्यवस्था होने तक सौंप दिया गया है।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि श्री कुलदीप नारायण सिंह को प्राचार्य पद का प्रभार तो दिया गया है, लेकिन इस व्यवस्था के लिए उन्हें कोई अतिरिक्त वेतन या भत्ता देय नहीं होगा।


पहले भी मिला था प्राचार्य पद का प्रभार

गौरतलब है कि हाल ही में उत्तर प्रदेश के 17 डायट संस्थानों में वरिष्ठ प्रवक्ताओं को प्राचार्य पद का प्रभार सौंपा गया था, जिसमें देवरिया के कुलदीप नारायण सिंह भी शामिल थे।

इस आदेश की प्रतिलिपि प्रमुख अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के लिए भेजी गई है, जिसमें विशेष सचिव बेसिक शिक्षा, महानिदेशक स्कूल शिक्षा, जिलाधिकारी देवरिया, संयुक्त शिक्षा निदेशक, उप शिक्षा निदेशक तथा अन्य संबंधित अधिकारी शामिल हैं।

**इस नए आदेश के साथ कुलदीप नारायण सिंह अब डायट देवरिया के प्राचार्य पद का प्रभार वित्तीय अधिकारों सहित संभालेंगे।**