09 September 2026

UPSSSC ने जारी किया कनिष्ठ सहायक एवं लिपिक भर्ती का अंतिम कट-ऑफ अंक

 

UPSSSC ने जारी किया कनिष्ठ सहायक एवं लिपिक भर्ती का अंतिम कट-ऑफ अंक

लखनऊ — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने सम्मिलित कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लिपिक एवं सहायक स्तर-III मुख्य परीक्षा (विज्ञापन संख्या 08-परीक्षा/2023, प्रा०अ०प०-2022/07) के अंतर्गत विज्ञापित विभिन्न पदों के लिए अंतिम कट-ऑफ अंक जारी कर दिए हैं।

आयोग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, लिखित परीक्षा और टंकण (टाइपिंग) परीक्षा के आधार पर आयोजित अहर्ता/अभिलेख परीक्षण के उपरांत अंतिम चयन के लिए लम्बवत् एवं क्षैतिज आरक्षणवार कट-ऑफ अंक और अंतिम चयनित अभ्यर्थियों की जन्म-तिथि निर्धारित की गई है।

लम्बवत् आरक्षण कट-ऑफ विवरण

श्रेणीअंतिम चयनित अभ्यर्थी का प्राप्तांकअंतिम चयनित अभ्यर्थी की जन्म-तिथि
अनारक्षित (General)65.7501.09.1999
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)64.0028.01.1999
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)62.2514.03.1996
अनुसूचित जाति (SC)54.0001.07.1998
अनुसूचित जनजाति (ST)39.2515.01.1992

क्षैतिज आरक्षण कट-ऑफ विवरण

  • स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित: 39.25 (जन्म-तिथि: 01.07.1994)
  • महिला: 57.75 (जन्म-तिथि: 01.07.2002)
  • भूतपूर्व सैनिक: 16.25 (जन्म-तिथि: 18.12.1979)
  • उत्कृष्ट खिलाड़ी: अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं हैं
  • दिव्यांगजन:
    • B, LV: 40.75 (जन्म-तिथि: 24.12.1997)
    • D, HH: 28.00 (जन्म-तिथि: 01.05.1997)
    • Dw: 44.00 (जन्म-तिथि: 20.03.1993)
    • CP, Dw, AAV, LC, OL, OA, BL: 57.25 (जन्म-तिथि: 30.06.1996)
    • MD: 17.25 (जन्म-तिथि: 25.09.1996)

अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी और अपनी मेरिट स्थिति आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।