05 September 2026

अच्छे स्कूलों की मांग सरकार विरोधी कैसे

नासिक। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सवाल किया कि अच्छे स्कूलों या उनकी स्थिति सुधारने की मांग कैसे सरकार विरोधी हो सकती है। उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से स्कूलों का दौरा करने का आग्रह किया। नासिक में प्रदर्शन कर रहे आदिवासी छात्रों से मुलाकात के बाद दीपके ने कहा कि यहां छात्रों को मिलने वाली सुविधाएं, भोजन और शिक्षा में असमानता अस्वीकार्य हैं।