05 September 2026

मातृत्व अवकाश के बाद शिक्षकों की कई मांगों पर चर्चा, राज्य कर्मचारी दर्जे से लेकर ट्रांसफर नीति तक उठे मुद्दे

 

मातृत्व अवकाश के बाद शिक्षकों की कई मांगों पर चर्चा, राज्य कर्मचारी दर्जे से लेकर ट्रांसफर नीति तक उठे मुद्दे 


लखनऊ। आज अपर मुख्य सचिव, बेसिक शिक्षा आदरणीय श्री पार्थ सारथी सेन शर्मा जी से शिष्टाचार भेंट कर मातृत्व अवकाश में दो वर्ष की बाध्यता समाप्त किए जाने के ऐतिहासिक एवं महिला हितैषी निर्णय के लिए हृदय से आभार एवं धन्यवाद प्रेषित किया गया।




भेंट के दौरान बेसिक शिक्षा विभाग में वर्तमान में चल रहे विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से संवाद किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को राज्य कर्मचारी का दर्जा प्रदान किए जाने, पुरुष शिक्षकों के लिए पैटरनिटी लीव (PL) की व्यवस्था, शिक्षकों की पदोन्नति, अंतर्जनपदीय स्थानांतरण, PTR को प्रभावी एवं संतुलित बनाने, विभागीय TET परीक्षा तथा प्रतिवर्ष शिक्षकों के स्थानांतरण हेतु एक स्पष्ट एवं पारदर्शी स्थानांतरण नीति लागू किए जाने सहित शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं को प्रमुखता से रखा, सभी बिंदुओं पर सकारात्मक वार्ता हुई है।ताजा खबर पढ़ें


इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में श्रीमती रुचि त्रिवेदी, ज्योत्सना मौर्य, राधा प्रजापति एवं दीपिका अवस्थी जी सहित अन्य प्रतिनिधि प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।