05 September 2026

एसबीआई वेतन खाते सेे जुड़े एटीएम नियम बदले

नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के ‘वेतन खाते’ का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए एटीएम से जुड़े नियम बदलने जा रहे हैं। 1 अक्तूबर 2026 से दूसरे बैंक के एटीएम से महीने में मुफ्त लेनदेन की संख्या 10 से घटाकर 5 कर दी जाएगी। पांच मुफ्त लेनदेन पूरे होने के बाद नकद निकालने पर 23 रुपये देने होंगे।



खास बात यह है कि इन पांच लेनदेन में सिर्फ पैसे निकालना ही शामिल नहीं है। एटीएम पर किए जाने वाले गैर-वित्तीय लेनदेन, जैसे खाते में जमा रकम की जानकारी देखना, भी इसी सीमा में गिने जाएंगे। यानी अगर किसी ग्राहक ने महीने में चार बार दूसरे बैंक के एटीएम से पैसे निकाले और पांचवीं बार खाते में जमा रकम की जानकारी देखी, तो उसके पांचों मुफ्त लेनदेन पूरे हो जाएंगे। नए नियम का असर एसबीआई के अपने एटीएम पर नहीं पड़ेगा।

दूसरे एटीएम से पांच निकासी ही मुफ्त

1. पांच मुफ्त लेनदेन पूरे होने पर प्रति निकासी 23 रुपये चुकाने होंगे

2. गैर-वित्तीय लेनदेन के लिए 11 रुपये चुकाने होंगे