05 September 2026

एसएससी : स्क्राइब ओटीआर मैपिंग की समयसीमा बदली


प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने कंबाइंड हिन्दी ट्रांसलेटर और स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ एवं ‘डी’ परीक्षा 2026 (टियर-वन) में ‘ओन स्क्राइब’ यानी अपना स्क्राइब चुनने वाले अभ्यर्थियों के लिए ओटीआर मैपिंग की समयसीमा में बदलाव किया है।



दोनों भर्ती के अभ्यर्थी अपने स्क्राइब का ओटीआर क्रमश: चार और पांच सितंबर की रात 11 बजे तक मैप कर सकेंगे। पहले इसके लिए क्रमश: छह और सात सितंबर की तिथि निर्धारित थी। स्क्राइब एंट्री पास उन्हीं अभ्यर्थियों के लिए जनरेट किया जाएगा, जो अपने स्क्राइब के ओटीआर की मैपिंग पूरी करेंगे।