फूलबेहड़ की तर्ज पर निघासन में भी जल्द शुरू होगी ‘Teachers Helpline’
निघासन, लखीमपुर खीरी। शिक्षकों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान की दिशा में फूलबेहड़ क्षेत्र में पूर्व अध्यक्ष निघासन एवं वर्तमान प्रत्याशी द्वारा शुरू की गई ऑनलाइन ‘Teachers Helpline’ पहल अब निघासन के शिक्षकों के लिए भी एक नई उम्मीद बन रही है।
इसी पहल से प्रेरणा लेते हुए निघासन के निवर्तमान अध्यक्ष एवं अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजीव कुमार पाण्डेय तथा मंत्री पद के प्रत्याशी रजनीश कुमार वर्मा द्वारा निघासन में भी जल्द ‘Teachers Helpline’ ऑनलाइन पोर्टल शुरू करने की तैयारी की जा रही है।
अक्सर शिक्षक अपनी समस्याएँ संगठन के समक्ष मौखिक रूप से रखते हैं। संगठन द्वारा भी समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाता है, लेकिन कई बार लिखित रिकॉर्ड और नियमित फॉलोअप के अभाव में कुछ समस्याएँ लंबित रह जाती हैं।
इसी चुनौती को देखते हुए प्रस्तावित Teachers Helpline का उद्देश्य केवल समस्या सुनना नहीं, बल्कि प्रत्येक समस्या को दर्ज करना, सूचीबद्ध करना, प्राथमिकता के आधार पर संबंधित पटल तक पहुँचाना और समाधान होने तक लगातार फॉलोअप करना होगा।
Teachers Helpline की प्रमुख विशेषताएँ
🔹 प्रत्येक समस्या ऑनलाइन दर्ज होगी और शिकायत संख्या प्रदान की जाएगी।
🔹 शिकायत को संबंधित अधिकारी/पटल तक पहुँचाया जाएगा।
🔹 हेल्पलाइन टीम द्वारा समाधान तक नियमित Follow-up किया जाएगा।
🔹 शिक्षक को उसकी शिकायत की प्रगति की जानकारी समय-समय पर दी जाएगी।
🔹 समस्याओं के समाधान में संबंधित पटल एवं संगठन की जवाबदेही तय करने में मदद मिलेगी।
🔹 कोई भी शिकायत अनुत्तरित न रहे, इसके लिए प्रभावी निगरानी व्यवस्था होगी।
🔹 शिक्षकों की व्यक्तिगत एवं संवेदनशील समस्याओं की गोपनीयता सुनिश्चित की जाएगी।
राजीव कुमार पाण्डेय एवं रजनीश कुमार वर्मा ने कहा कि—
«“शिक्षक की समस्या को केवल सुनना पर्याप्त नहीं है, उसका समाधान होने तक उसके साथ खड़ा रहना ही वास्तविक जिम्मेदारी है। Teachers Helpline के माध्यम से हमारा प्रयास होगा कि प्रत्येक समस्या दर्ज हो, उस पर कार्रवाई हो और समाधान तक उसका फॉलोअप जारी रहे।”»
उन्होंने कहा कि Teachers Helpline केवल एक ऑनलाइन पोर्टल नहीं, बल्कि शिक्षक की आवाज को व्यवस्थित, प्रभावी और जवाबदेह तरीके से संबंधित पटल तक पहुँचाने का माध्यम होगी।
“समस्या दर्ज होगी—फॉलोअप होगा—समाधान तक प्रयास जारी रहेगा।”

