UpdateMarts•Com
Follow Channel

26 November 2021

बेसिक शिक्षा विभाग पर बिजली विभाग का वर्तमान में 13 करोड़ रुपये बकाया


आजमगढ़। बिजली विभाग के अधिकारियों पर बकाया वसूली के लिए दबाव है। ऐसे में निजी उपभोक्ताओं से वसूली की जा रही है। मगर विभाग का सरकारी दफ्तरों पर करोड़ों रुपये का बकाया है। अब वह उनकी बिजली काटने की तैयारी चल रही है।


बेसिक शिक्षा विभाग पर बिजली विभाग का वर्तमान में 13 करोड़ रुपये बकाया है। बार-बार की नोटिस देने के बाद भी विभाग बकाया जमा नहीं कर रहा है।

एक्सईएन वितरण खंड प्रथम अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग पर सर्वाधिक 13 करोड़ रुपये का बकाया है। इसके अलावा पीडब्लूडी पर एक करोड़, महिला अस्पताल पर 40 लाख व सीएचसी पल्हनी पर 30 लाख का बकाया है। सभी बकायेदारों को लगातार नोटिस व बिल उपलब्ध करायी जा रही है। इसके बाद भी उक्त चारों विभाग द्वारा अब तक बकाया नहीं जमा किया गया है। सिंचाई विभाग पर भी 27 लाख का बकाया था, जिसे मंगलवार को जमा करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि बकाया वसूली को लेकर शक्ति भवन से लगातार दिशा निर्देश जारी हो रहे है। जल्द बकाया न जमा करने पर इन विभागों की बिजली काटी भी जा सकती है। इसके लिए उन्हें लगातार नोटिस दिया जार रहा है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more