UpdateMarts•Com
Follow Channel

26 November 2021

भर्ती निकलवाने को घेरा चयन बोर्ड

 प्रयागराज : भर्तियों को लटकाने के बजाय उसे समयबद्धता के साथ पूरा करने का निर्देश शासन ने दिया है, इसके बावजूद भर्तियों का काम धीमा है। नई भर्ती के लिए अधियाचन जारी करने की प्रक्रिया सुस्त है। अलग-अलग पदों का

साक्षात्कार लेने और परिणाम जारी करने की प्रक्रिया अधर में है। अधिकारियों की लचर कार्यप्रणाली से प्रतियोगियों में निराशा का भाव व्याप्त है। नई भर्ती न निकलने से आहत प्रतियोगियों ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड का घेराव किया। प्रतियोगी मोर्चा के बैनर तले हुए प्रदर्शन में प्रतियोगियों ने भर्ती निकालने की पुरजोर मांग की। प्रतियोगियों ने प्रतियोगी टीजीटी-पीजीटी के तहत 27 हजार पदों की भर्ती शीघ्र निकालने की मांग की। इसके अलावा 2016 और 2021 की भर्तियों की प्रतीक्षा सूची जारी करने, रुके परिणामों को शीघ्र जारी करने, प्रधानाचार्य पद के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार दिसंबर और जनवरी में कराने को लेकर आवाज बुलंद की। चयन बोर्ड के उप सचिव ने मोर्चा अध्यक्ष विक्की खान के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करके कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। प्रतियोगियों ने कहा कि उनकी मांगों पर शीघ्र उचित कार्रवाई न हुई तो आंदोलन तेज करेंगे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more