UpdateMarts•Com
Follow Channel

26 November 2021

बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों एवं छात्रों को चिह्न्ति करें: डीएम विजय किरन आनंद ने अधिकारियों को विभागीय सूचनाओं से अपडेट रहने की दी हिदायत

, गोरखपुर: शैक्षिक विकास के लिए नवाचार को प्राथमिकता दें। जनपद में चल रहीं परियोजनाओं को गुणवत्ता का ध्यान देते हुए पूरा कराएं, जिससे शैक्षणिक गतिविधियां सुचारु रूप से संचालित की जा सकें। संबंधित अधिकारी दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए जिम्मेदारी निभाएं।


यह निर्देश जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने दिया। वह गुरुवार को शिक्षा विभाग द्वारा संचालित परियोजनाओं व गतिविधियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि माध्यमिक शिक्षा विभाग की संचालित परियोजनाएं हर हाल में समय से पूरी हों, जरूरत पड़े तो कारीगर बढ़ाएं। जिलाधिकारी ने सर्वशिक्षा अभियान, मिड डे मील एवं अन्य योजनाओं की खंड शिक्षा व ब्लाकवार समीक्षा की और अधिकारियों को विभागीय सूचनाओं से अपडेट रहने को कहा।

नवाचार कार्यक्रमों की ओर अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों एवं छात्रों को चिह्न्ति करें, ताकि अन्य लोग भी उनसे प्रेरित हो सकें। वहीं मरम्मत योग्य विद्यालय भवनों की सूची फोटोग्राफ सहित प्रस्तुत करने को कहा। रूपांतरण पर फोकस करते हुए उन्होंने विकास खंडवार विद्यालयों को चिह्न्ति करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विद्यालयों में शौचालय, श्यामपट, रंग-रोगन, स्वच्छता, मिड डे मील, फर्नीचर की स्थिति की भी समीक्षा की। साथ ही स्पोट्र्स को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। उन्होंने सर्वशिक्षा अभियान एवं मिड डे मील के गत वर्ष के वार्षिक प्लान एवं बजट व व्यय की जानकारी ली और चालू वित्तीय वर्ष की अद्यतन प्रगति के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया। बैठक में डीआइओएस ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more